Advertisement

युवक को चाकू मारा

उज्जैन। पुराने विवाद में रेलवे स्टेशन के बाहर माल गोदाम क्षेत्र मेें रविवार शाम को दो लोगों ने एक युवक को चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला है और पिछले करीब ५ साल से मंछामन क्षेत्र में रहता है।

 

Advertisement

घायल का नाम दीपक पिता इंदरसिंह परमार (28) है। रविवार रात को वो माल गोदाम क्षेत्र में घूम रहा था तभी उसे कबीर निवासी तीन बत्ती और दोस्त राजेश ने घेर लिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दीपक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भागा। आरपीएफ की मदद से उसे चरक अस्पताल भेजा गया। दीपक ने बताया कि कबीर से लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी कारण उसने हमला बोला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें