AI Mattress: अब आपका बिस्तर भी करेगा आपकी नींद की निगरानी!

स्मार्टवॉच के बाद अब AI Mattress आपकी नींद को बेहतर बनाने के लिए तैयार है। अमेरिका की Eight Sleep का AI आधारित Pod पूरी रात आपकी बॉडी को मॉनिटर करता है और जरूरत के अनुसार खुद ही मैट्रेस का तापमान बदल देता है।

Advertisement
AI Mattress कैसे करता है काम?
- शरीर का तापमान ट्रैक करता है
- हार्ट रेट और सांस लेने की गति रिकॉर्ड करता है
- करवट और नींद के अलग-अलग चरणों को मॉनिटर करता है
- AI के जरिए बिस्तर का तापमान अपने-आप एडजस्ट करता है
सुबह मिलेगा Sleep Score
मोबाइल ऐप पूरी रात का विश्लेषण दिखाता है और Sleep Fitness Score देता है, जिससे आप अपनी नींद की गुणवत्ता समझ सकते हैं।
दोनों लोगों के लिए अलग तापमान
अगर एक व्यक्ति ठंडा और दूसरा गर्म बिस्तर पसंद करता है, तो मैट्रेस के दोनों हिस्सों का तापमान अलग-अलग सेट किया जा सकता है।कीमत कितनी है?
Advertisement
Eight Sleep Pod की शुरुआती कीमत 3,500 डॉलर (करीब ₹3 लाख) है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इलॉन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और ब्रायन जॉनसन जैसे कई चर्चित नाम भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर चुके हैं।
Advertisement
क्या आप बेहतर नींद के लिए AI Mattress खरीदना चाहेंगे?









