Advertisement

सिर्फ एक हॉर्न… और बीच सड़क पर बहने लगा खून

उज्जैन। भैरवगढ़ चौराहे पर बीती रात हॉर्न बजाने की बात पर विवाद हो गया जिसमें शराब के नशे में पैदल जा रहे युवक को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अजय पिता पर्वतलाल सूर्यवंशी (२४) श्रीरामनगर, भैरवगढ़ मजदूरी करता है।

 

Advertisement

सोमवार रात करीब ११.३० बजे वह शराब पीकर पैदल ही भैरवगढ़ जा रहा था। पीछे कुनाल नामक युवक और अन्य साथी बाइक से आ रहे थे। उन्होंने साइड हटने के लिए हॉर्न बजाया तो नशे में अजय ने उन्हें कुछ बोले दिया जिसके बाद कुनाल और उसके साथी बाइक से उतरे और अजय को चाकू मार दिए। उसे पैर पर चाकू से तीन-चार वार लगे हैं। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शराब बेचने जा रहे धार के बदमाशों को दबोचा

Advertisement

उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने सोमवार को ६० लीटर कच्ची महुआ शराब, बुलेट और लोडिंग वाहन के साथ धार के तीन रिकॉर्डेड बदमाशों को पकड़ा है। बडऩगर थाने के एसआई व जांच अधिकारी सुरेंद्रसिंह गरवाला ने बताया जस्साखेड़ी में जवासिया रोड से पुलिस टीम ने दिनेश मोगिया निवासी ग्राम धमाना, धार, राहुल मोगिया और पंकज मोगिया दोनों निवासी ग्राम पंचमुखी, धार को धरदबोचा। जब्त की गई शराब की कीमत ६ हजार रुपए है। बुलेट और लोडिंग वाहन भी जब्त किया है।

बहन पर कमेंट कर भाइयों को चाकू मारे

Advertisement

उज्जैन। बहन पर कमेंट करने का विरोध करने पर दो भाइयों को बदमाशों ने चाकू मार दिए। जानकारी के अनुसार सोहेल पिता बरकत अली, अपने छोटे भाई साहिल निवासी आगर नाका और बहन नानू के साथ बाइक से सोमवार रात करीब ९.३० बजे भैरवगढ़ से शादी से लौट रहा था। आगर रोड पांच नंबर नाके पर शाहरुख, लाला, मोंटी और अन्य साथी ने सोहेल की बहन को देखकर कमेंट किया। इसका सोहेल और उसके भाई साहिल ने विरोध किया तो शाहरुख और उसके साथियों ने दोनों भाई के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

चाकू के साथ पकड़ाया

उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने गरोठ ब्रिज के नीचे से सोमवार रात ८ बजे सुजल मालवीय निवासी अमृतनगर, पंवासा के पास से चायनीज चाकू जब्त किया। प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला ने बताया उस पर आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें