Advertisement

पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की दर्दनाक मौत

बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनासर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। क्वेटा से पेशावर जा रही एक तेज रफ्तार मुसाफिर बस खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की सीमा में दाखिल होते ही अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

Advertisement

हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। बलूचिस्तान सरकार के मीडिया सलाहकार शाहिद रिंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के आदेश पर घटना के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू (बचाव) ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

एक खराब बस के मुसाफिरों को बैठाने से ओवरलोड हो गई थी गाड़ी

शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने बताया कि यह बस महज 36 यात्रियों को लेकर क्वेटा से रवाना हुई थी। हालांकि, रास्ते में एक दूसरी बस खराब खड़ी थी, जिसके परेशान मुसाफिरों को भी इसी गाड़ी में बैठा लिया गया। हादसे के वक्त बस में कुल 48 लोग सवार थे।

Advertisement

दोनों राज्यों का प्रशासन राहत कार्य में जुटा, घटना की होगी उच्च स्तरीय जांच

रेस्क्यू 1122 की टीम ने सभी 8 गंभीर घायलों को इलाज के लिए तुरंत झोब के जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) में भर्ती कराया है। वहीं सभी शवों को भी कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें