अब केदारनाथ-बद्रीनाथ से चढ़ावा चोरी का आरोप

कर्मचारियों को नोटिस तीन दिन में जवाब मांगा
देहरादून, एजेंसी। अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर से भी चढ़ावा चोरी का आरोप लग रहा है। धार्मिक संगठन भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पत्र लिखकर बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद सीईओ ने ड्यूटी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कई नए नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर बाकी आरोपियों से पूछताछ की तैयारी है। पूछताछ में कुछ और लोगों की भूमिका उजागर हुई हैं। हैं। जल्द ही पुख्ता सुबूत मिलने पर कुछ नए नाम आरोपियों के रूप में शामिल किए जाएंगे। चढ़ावा चोरी के पांच आरोपियों से पुलिस जिला कारागार में पूछताछ करेगी।









