Popup Image
Advertisement

नरोत्तम के आंसू छलके, बोले- आशुतोष को जिताने एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा

दतिया उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार ने नॉमिनेशन फाइल किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज दतिया। दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। दोनों प्रत्याशी को लेकर सभा भी हुई। दतिया में बीजेपी की सभा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आंखें छलक गईं। उनका गला भर आया, आवाज भर्रा उठी। नरोत्तम ने कहा- कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है। देख लीजिए, हम सब यहां साथ खड़े हैं। मैं इस उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने दतिया के एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा।

नरोत्तम ने कहा- कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह यानी राजा साहब एक्सपायरी डेट की होम्योपैथी की गोली हैं। वो बहुत मीठी होती है, लेकिन असर कुछ नहीं होता। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- नरोत्तम, हम छोटे भाई आशुतोष तिवारी को आपके सुपुर्द कर रहे हैं। इनको पार लगाना अब आपका काम है। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दोपहर करीब ढाई बजे नामांकन भरा। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत दूसरे पार्टी नेता उनके साथ रहे।

Advertisement

मिश्रा ने कहा कि मैं आया था तो घरों के दरवाजे पर पानी की कट्टी रखी रहती थी। घरों के आगे नल से पानी भरने के लिए गड्ढे खुदे थे। आज शहर तो क्या, गांवों के अंदर नल-जल योजना चल रही है। बिसलेरी का पानी जा रहा है। लोग बिसलेरी के पानी में भैंसें तैरा रहे हैं। यह विकास होता है, जाकर देखो। 20 साल पहले जब कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार थी, तो इलाके में डाकुओं का विचरण होता था। इससे पहले सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और दूसरे नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बोले- आशुतोष को पार लगाना आपका काम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- नरोत्तम, हम छोटे भाई आशुतोष तिवारी को आपके सुपुर्द कर रहे हैं। इनको पार लगाना अब आपका काम है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें