Advertisement

झुलसा युवक थाने पहुंचा, बोला- एसिड डाला थाना प्रभारी बोले- घटना संदिग्ध, जांच कर रहे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। योगीपुरा में रहने वाला एक युवक सुबह झुलसी हालत में महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल चरक भवन में भर्ती कराया। युवक ने एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच करेंगे।

Advertisement

योगीपुरा में रहने वाला सतीश पिता धनीराम (32) शनिवार सुबह झुलसी हालत में महाकाल थाने पहुंचा। उसे पुलिस ने बर्न वार्ड में भर्ती कराया और बयान दर्ज किये। सतीश ने पुलिस को बताया कि वह फूल प्रसाद बेचता है। रात 1 बजे गौंड बस्ती में सपना, मोनू, गबलू, कृष्णा, नवीन, करण व एक अन्य ने उस पर एसिड से हमला किया और 30 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने गौंड बस्ती जाकर जांच शुरू की। रहवासियों ने पुलिस को बताया कि रात में इस प्रकार की कोई घटना क्षेत्र में नहीं हुई है।

पत्नी से चल रहा है विवाद

Advertisement

टीआई गगन बादल ने बताया कि सतीश के बयानों की जांच चल रही है। वह मूलत: आगरा का रहने वाला है और उसने उज्जैन में शादी की और यहीं रहने लगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। उस पर किसने एसिड से अटैक किया, रात 1 बजे से सुबह तक कहां था इसकी जांच कर रहे हैं।

पत्नी गई थी बाजार , लकवाग्रस्त वृद्ध बिस्तर पर झुलसा, पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया

Advertisement

दूसरी घटना में एक लकवाग्रस्त वृद्ध शुक्रवार दोपहर बिस्तर पर झुलस गया। बाजार से पत्नी लौटी तो देखा घर में से धुआं निकल रहा था। पड़ोसियों की मदद से पति को अस्पताल में भर्ती कराया।रामचंद्र पिता उमराव सोलंकी (65) निवासी तिरुपतिधाम कानीपुरा रोड को शुक्रवार दोपहर झुलसी अवस्था में चरक अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस ने रामचंद्र की पत्नी शांताबाई के बयान दर्ज किये। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र 8 वर्षों से लकवाग्रस्त हैं और बोल भी नहीं पाते।

शांताबाई दोपहर में घर का दरवाजा बाहर से बंद कर बाजार सामान लेने गई थीं। पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते देखा। शांताबाई को बुलाया। दरवाजा खोलकर देखा रामचंद्र के बिस्तर में आग लगी थी। आग बुझाकर उन्हें अस्पताल लाया गया। वह 40 प्रतिशत झुलस गये थे। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा सीआईएसएफ में दिल्ली में पदस्थ है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें