युवक ने जहर खाया

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। 35 साल के केसुनी निवासी अजय पिता बाबूलाल उज्जैनिया ने 16 जुलाई को अज्ञात कारणों के चलते जहर खाया था। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार रात उसकी मृत्यु हो गई। उसकी 5 बेटियां हैं। वह शराब का आदी था। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की, फिलहाल इसका पता नहीं चला है।
Advertisement
Advertisement









