मध्यप्रदेश में यूसीसी समेत 4 बिल पास

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सियासी घमासान छाया रहा
अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन से लेकर मुख्यमंत्री के चैंबर तक सियासी घमासान छाया रहा। विपक्ष के भारी विरोध और दो बार कार्यवाही स्थगित होने के बीच सरकार ने यूसीसी समेत चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा लिए।
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह विधेयक केवल सरकार नहीं लाई है, बल्कि जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। ‘एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान’ की भावना के तहत यह पहल की जा रही है। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह बोले- समान नागरिक संहिता सभी के हित में है। इसका विरोध करने वालों को भविष्य में राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
चार विधेयकों पर मुहर
मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता विधेयक-2026।
मध्य प्रदेश राजमार्ग संशोधन विधेयक-2026।
मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक-2026।
मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण (श्रम शक्ति संहिता) विधेयक-2026








