Advertisement

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोडफ़ोड़ करने वाला था जैश आतंकी

दावा-पुलिस की वर्दी पहन घुसने वाला था

Advertisement

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने दावा किया है कि बर्धमान जिले से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़-फोड़ की साजिश भी रची थी। हमीम, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसपैठ करने वाला था। एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि बंगाल सीएम शुभेंदु समेत कई नेता और पुलिस अधिकारी उसके निशाने पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमीम पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उनके कहने पर ही नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने और जानकारी जुटा रहा था।

पाक कॉन्टेक्ट्स के सबूत मिलने का दावा
मोबाइल फोन और सोशल मीडिया चैट से वाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान कॉन्टेक्ट्स के सबूत मिलने का दावा है। एसटीएफ ने अर्पिता सरकार नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया, जो मंडल की सहयोगी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें