Advertisement

सराफा कारोबारी को गोली मारी, 75 लाख के जेवर लूटे

सुनसान सड़क पर पिता-पुत्र को घेरकर वारदात की

Advertisement

विदिशा। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मार दी। बदमाश कारोबारी और उनके बेटे से करीब 30 किलो चांदी, करीब 30 ग्राम सोना, 25 हजार रुपए नकद और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, घायल व्यापारी संजय सोनी रायसेन गेट विदिशा के रहने वाले हैं।

वारदात के समय उनके साथ बेटा यश सोनी भी था। गोली कारोबारी के बाएं हाथ में लगी। घायल सराफा व्यापारी संजय सोनी ने बताया कि बुधवार को पीपलधार के साप्ताहिक हाट बाजार में आभूषणों का व्यापार करने के बाद वे बाइक से विदिशा लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे पीपलधार और पट्टन गांव के बीच विदिशा रोड पर तीन बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे। संजय सोनी और उनके

Advertisement

बेटे के मुताबिक, बदमाशों
ने पहले बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश लौटे और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने संजय सोनी पर गोली चला दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें