Popup Image
Advertisement

बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गाडिय़ां फंसीं

Advertisement

बगहा के 300 घरों में घुसा गंडक का पानी

आज भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली-गुरुग्राम को जोडऩे वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाडिय़ां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

Advertisement

मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढऩे से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 98 हुई

464 गांवों में करीब 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

47 हजार से ज्यादा पशु भी प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। एक और मौत के बाद मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। 13 जिलों के 464 गांवों में करीब 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां करीब 58,750 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने 55 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। धानसिरी और कुशियारा नदियां कुछ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 10,748 हेक्टेयर से ज्यादा फसल डूबी है और 47 हजार से ज्यादा पशु भी प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें