Advertisement

शरीर में ये ये संकेत है आयोडीन की कमी के!

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है. इन्हीं में से एक है आयोडीन, जो शरीर के लिए जरूरी मिनरल माना जाता है. यह थायरॉयड हार्मोन बनाने में मदद करता है, जिससे थायरॉयड ग्लैंड सही तरीके से काम कर पाती है. आयोडीन शरीर की ग्रोथ, दिमाग के विकास, मेटाबॉलिज्म, शरीर की एनर्जी बनाए रखने और कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए अहम भूमिका निभाता है. इसलिए शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा होना जरूरी माना जाता है।

Advertisement

अगर शरीर में लंबे समय तक आयोडीन की कमी हो जाए, तो थयरॉइड से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं, आयोडीन की कमी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और जो लोग आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल नहीं करते, उनमें इसकी कमी का खतरा ज्यादा हो सकता है. खासकर प्रेग्नेंसी और बचपन में इसकी कमी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं आयोडीन की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है, इसके कौन-से संकेत नजर आते हैं।

शरीर में आयोडीन की कमी के ये संकेत दिख सकते हैं

Advertisement

आयोडीन की कमी होने पर हर व्यक्ति में एक जैसे लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, कुछ सामान्य संकेतों पर ध्यान देना चाहिए।

  • गर्दन के सामने सूजन या गांठ जैसा दिखना
  • लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
  • बिना किसी खास वजह के वजन बढ़ना
  • सामान्य से ज्यादा ठंड लगना
  • त्वचा का रूखा होना
  • बालों का ज्यादा झड़ना
  • कब्ज की समस्या
  • ध्यान लगाने में परेशानी
  • बच्चों में ग्रोथ और सीखने की क्षमता प्रभावित होना

ध्यान रखें कि इनमें से कई लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी हो सकते हैं। इसलिए केवल लक्षणों के आधार पर आयोडीन की कमी मान लेना सही नहीं है। ऐसे संकेत नजर आने पर डॉक्टर से सलाह लेकर सही कारण का पता लगाना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें