क्या पोषण की कमी से झड़ रहे हैं बाल?

क्या एक अच्छा हेयर केयर फॉलो करने के बावजूद आपके बाल रूखे, सूखे और बेजान हैं ? अगर आपके बाल गिर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप सही फूड्स नहीं खा रहे हैं। बढ़िया खान- पान एक ऐसा विषय है, जिसके कई हिस्से और रूप हैं। अच्छा खाने- पीने से न सिर्फ आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि आपकी स्किन और बाल भी खराब नहीं होते। आपकी स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
Advertisement
तो अगर आपको स्वस्थ, घने और चमकदार बाल चाहिए, आपको बैलेन्स्ड डाइट या संतुलित आहार लेना ही होगा । हेल्थी बालों का लक्ष्य पाने के लिए आपको विटामिन और मिनरल से भरे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आईये ऐसे फूड्स के बारे में जानें।
हेल्दी बालों के लिए फूड्स
Advertisement
- प्रोटीन बेस्ड फूड्स–बालों का मुख्य कंपोनेंट केराटिन, प्रोटीन से बनता है। दालें, मूंग, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर, दूध और दही प्रोटीन के बेस्ट सोर्स हैं। इसलिए रोज इनमें से किसी एक को अपनी थाली में जरूर रखें, जिससे बालों की ग्रोथ लगातार बनी रहे।
- आयरन से भरपूर हरी सब्जियां– पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और फोलेट से भरपूर होती हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषण सही मात्रा में पहुंचता है।
- नट्स और सीड्स–मजबूती और शाइन के लिए बादाम, अखरोट, काजू, अलसी, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, बायोटिन और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। ये तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, ड्राइनेस कम करते हैं और बालों में नेचुरल चमक बनाए रखते हैं।
- विटामिन–सी से भरपूर फल–आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, अमरूद और पपीता विटामिन-सी के अच्छे सोर्स हैं। विटामिन-सी कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे बालों की मजबूती बढ़ती है और हेयर फॉल कंट्रोल में रहता है।
- साबुत अनाज–ओट्स, ब्राउन राइस, जौ, बाजरा और रागी में जिंक, आयरन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं। ये पोषक तत्व बालों की ग्रोथ साइकल को बैलेंस रखते हैं और समय से पहले बालों के झड़ने को रोकते हैं।
- डेयरी प्रॉडक्ट्स–दूध, दही और पनीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-B12 होता हैं । ये स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। दही पाचन को भी सुधारता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करता है।
- पानी और हेल्दी फैट्स–दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना बालों को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, देसी घी, मूंगफली का तेल और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स बालों की ड्राइनेस दूर कर उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं।
Advertisement









