Advertisement

सुबह की 5 आदतें जो बदल सकती हैं आपकी पूरी लाइफ

सुबह का पहला घंटा ही यह तय करता है कि आपका पूरा दिन और आपका मूड कैसा होगा। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हड़बड़ी, आलस और स्ट्रेस के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन भी उलझनों में निकल जाता है। वहीं, अगर आप सुबह के समय कुछ आसान और अच्छी आदतों को अपनाने से आपका मन खुश रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। इसके अलावा आपके पूरे दिन के सभी काम भी ज्यादा तेजी से पूरे होने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन बेहतरीन रहे तो आपको सुबह उठते ही इन आदतों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

यह भी पड़े: क्या रोजाना 10 हजार कदम चलना सच में जरूरी है?

1.पानी पीना

Advertisement

सुबह उठते ही एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना आपके शरीर के लिए अमृत समान होता है। यह न सिर्फ शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और आपको दिनभर एनर्जेटिक फील करने में मदद मिलता है।

2.मेडिटेशन या प्राणायाम

Advertisement

5 से 10 मिनट मेडिटेशन या प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है। अगर आप नियमित सुबह इसे करते हैं तो यह आपको दिनभर सकारात्मक बनाए रखता है।

3.जर्नलिंग या ग्रैटिट्यूड लिखना

हर सुबह 3 चीजें जरूर लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं। यह छोटी-सी आदत आपके सोचने का नजरिया बदल सकती है. पॉजिटिव सोच के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो आप अपने जीवन में बेहतर कर पाएंगे।

4.एक्सरसाइज या वॉक

सुबह की थोड़ी सी स्ट्रेचिंग, योग या 15 मिनट की वॉक आपकी बॉडी को एक्टिव कर देती है। इससे आलस दूर होता है और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

5.दिन की प्लानिंग

दिन की शुरुआत में ही अगर आप टूडू लिस्ट बना लें, तो आपका पूरा दिन व्यवस्थित रहेगा। इससे काम का स्ट्रेस कम होगा और आप ज्यादा प्रोडक्टिव रहेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें