Advertisement

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर हमला

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया. इस दौरान सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई और उन्हें एक प्राइवेट यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को डिटेन किया है.

नांदेड़ के डीएम राहुल कर्डिले ने बताया, सुखबीर सिंह बादल पर्सनल विजिट पर गुरुद्वारे आए हुए थे. उन्हें तय समय के हिसाब से पूरी सिक्योरिटी दी गई थी. इसी दौरान अचानक एक शख्स गुरुद्वारा परिसर में घुसा और उन पर हमला कर दिया. उन्हें हल्की चोटें आईं. बचाने आए पुलिस इंस्पेक्टर को भी इस घटना में हल्की चोटें आईं.

Advertisement

हमले के बाद जब बादल अस्पताल पहुंचे तो उनका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों के बीच वह हाथ पर कपड़ा रखकर अस्पताल में एंट्री कर रहे हैं.

हमलावर को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सुरक्षा कर्मियों बादल की सुरक्षा और कड़ी कर दी है. यह पहली बार नहीं है जब बादल पर हमला किया गया हो. 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर भी एक जानलेवा हमला (गोली चलाने का प्रयास) हुआ था. इस दौरान भी वह बाल-बाल बचे थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें