Advertisement

जाति जनगणना 2027: कोविड वैक्सीनेशन, आधार और बैंक खाते समेत 40 सवाल पूछे जाएंगे

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी के साथ कोविड-19 टीकाकरण, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाते, वोटर आईडी और पासपोर्ट जैसी जानकारियां भी एकत्र की जाएंगी। आजाद भारत में पहली बार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अलावा अन्य सभी जातियों की भी गणना की जाएगी।

Advertisement

महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना फॉर्म में 10वें प्रश्न के तहत “अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/जाति” का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह एक खुला कॉलम होगा, जिसमें व्यक्ति द्वारा बताई गई जाति ही दर्ज की जाएगी।

1931 के बाद पहली बार होगी विस्तृत जाति गणना

Advertisement

भारत में अंतिम विस्तृत जातिगत जनगणना वर्ष 1931 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। स्वतंत्रता के बाद केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आंकड़े ही जुटाए जाते रहे हैं। अब 2027 की जनगणना में सभी जातियों का डेटा एकत्र किया जाएगा।

बर्फीले क्षेत्रों में सितंबर से शुरुआत

Advertisement

सरकार के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमपात वाले क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 1 से 30 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। देश के अन्य हिस्सों में जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होगी।

सेल्फ-एन्यूमरेशन की भी सुविधा

अधिसूचना के अनुसार घर-घर गणना शुरू होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक नागरिकों को स्वयं जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

ये प्रमुख जानकारियां ली जाएंगी

प्रश्न संख्या जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल
1 व्यक्ति का नाम
2 मुखिया से संबंध
3 लिंग
4 जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में)
5 वर्तमान वैवाहिक स्थिति
6 विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में)
7 पति/पत्नी का नाम
8 घोषित राष्ट्रीयता
9 धर्म
10 अनुसूचित जाति (अ.जा.) / अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) / जाति
11 पिता का विवरण
12 माता का विवरण
13 निःशक्तता
14 मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान
15 साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति
16 शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति
17 प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर तथा संकाय/विषय
18 पिछले वर्ष किसी भी समय कोई कामकाज किया
19 आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
20 व्यवसाय
21 उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप
22 कर्मी का वर्ग
23 गैर-आर्थिक कार्यकलाप (अल्पकालिक, अर्द्ध-अल्पकालिक और गैर कर्मी के लिए)
24 काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध (अल्पकालिक, अर्द्ध-अल्पकालिक और गैर कर्मी के लिए)
25 कार्यस्थल तक की यात्रा
26 जन्म स्थान
27 पूर्व निवास स्थान
28 स्थान परिवर्तन का कारण
29 स्थान परिवर्तन के पश्चात इस गांव/नगर में निवास की अवधि
30 स्थायी निवास स्थान का पता
31 वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
32 कभी भी जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या
33 पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या
34 कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
35 बैंक खातों की कुल संख्या
36 मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो)
37 आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो)
38 वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो)
39 पासपोर्ट नंबर (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हैं)
40 ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें