Advertisement

यह कैसा सिस्टम : दुकान में बीच में लगा दिया खंबा

शिकायत के 18 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सरकारी सिस्टम अपने हिसाब से काम करता है। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र सतीगेट-छत्रीचौक चौड़ीकरण में मकान तोड़े गए, बिजली के खंबे उखाड़े गए, नालियां तोड़ी गईं, फिर जब नया काम किया तो लापरवाही बरत दी गई। बड़ा सराफा में दो दुकानों के बीच ही बिजली का खंबा गाड़ दिया गया।

अब दुकानदार और उसके ग्राहक दोनों परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। दरअसल, जहाज गली के रहने वाले कपिश पारिख बड़ा सराफा में पारिख फैशन के नाम से दुकान संचालित करते हैं। यह दुकान सिद्धार्थ जैन की है और वह भी सिद्धार्थ रेडीमेड के नाम से कपड़ों का कारोबार करते हैं।

Advertisement

छत्रीचौक- कंठाल मार्ग चौड़ीकरण के काम में बड़ा सराफा स्थित यह दुकानें भी तोड़ी गईं। नालियां बनाई गईं और खंबे लगाए गए। कायदे से दुकान के बीचोंबीच खंबा नहीं होना चाहिए लेकिन ठेकेदार ने दुकान के बीच ही खंबा लगा दिया। कपिश ने खंबा आगे-पीछे करने के लिए नगरनिगम में आवेदन दिया। जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर 31 जुलाई को आवेदन किया। अब यह आवेदन नगरनिगम और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बीच झूल रहा है। निगम के अफसरों ने इसे कंपनी की तरफ फारवर्ड कर दिया और कंपनी के अफसर आवेदन को अपने पास रखकर बैठ गए हैं। 18 दिन बाद भी शिकायत पेडिंग है।

Advertisement

पारिख कहते हैं कि दो बिल्डिंग के बीच खंबे हमेशा कोने पर लगाए जाते हैं। ताकि बालकनी से देखने में परेशानी नहीं हो। विद्युत दुर्घटना का अंदेशा कम हो। इस मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का स्टेटस ओडब्ल्यूए आ रहा है। पारिख ने इस संबंध में अपर निगमायुक्त संतोष टैगोर को भी अवगत कराया, पर मामला वहीं रुका हुआ है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें