Advertisement

50 मोबाइल गुम, 5 महिलाओं की चेन-मंगलसूत्र चोरी हुए

पुलिस ने 10 मोबाइल लौटाए, बिछड़े 6 को परिवार से मिलाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन सोमवार, नागपंचमी, महाकालेश्वर की सवारी के चलते 17 अगस्त को शहर में लाखों लोग पहुंचे। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों-जेबकटों ने वारदातों को अंजाम दिया।

रेखा पति रामपाल निवासी आमटा छिंदवाड़ा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 10-11 बजे के बीच दर्शन की लाइन में लगी थी। कार्तिकेय मंडप में धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच अज्ञात बदमाश ने गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मंगलसूत्र डेढ़ लाख रुपए कीमत का था जिसमें सोने का पेंडल लगा था। इसी तरह नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन की लाइन में लगी 4 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हुई जिसकी शिकायत थाने में की गई। करीब 50 लोगों के मोबाइल गुम हुए। इन्होंने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिए हैं।

Advertisement

भीड़ प्रबंधन ड्यूटी में लगे महाकाल थाने के पुलिसकर्मियों ने लावारिस हालत में मिले या लोगों द्वारा थाने में जमा कराए गए मोबाइल पर आने वाले कॉल रिसीव कर मोबाइल मालिकों को तलाश कर लौटाए। इसी तरह भीड़ में परिवार से बिछड़े महिलाओं, वृद्धों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाने का काम भी किया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार 10 लोगों को उनके कीमती मोबाइल लौटाए गए हैं इसके अलावा 6 लोगों को परिवार से मिलवाया गया है। पुलिस ने भीड़ में घुसकर चेन स्नेचिंग, मोबाइल चोरी और जेबकटी करने वाले आधा दर्जन महिला-पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध भीड़ में लोगों से धक्का-मुक्की करते हुए वारदात करने की फिराक में थे।

स्टेशन पर महिला की चेन झपटने का प्रयास
रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया गया। जीआरपी टीआई सुनील गुप्ता ने बताया कि घटना की किसी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। महाकाल थाना पुलिस ने कुछ महिलाओं को चेन स्नेचिंग की शंका में पकड़ा है। इसकी जानकारी लगने पर जीआरपी की टीम को पूछताछ के लिए भेजा गया था लेकिन उक्त महिलाओं से कोई माल बरामद नहीं हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें