Advertisement

CM आज शहर में, एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन करेंगे

सिंहस्थ डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप में होंगे शामिल

Advertisement

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को शहर में रहेंगे। अभी तक उनके दो कार्यक्रम फाइनल हुए हैं। कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में होने वाले कार्यक्रम में पहला एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन और दूसरा सिंहस्थ डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप का होगा। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने बताया कि अभी दो कार्यक्रम ही तय हुए हैं। रात्रि विश्राम सीएम उज्जैन में ही करेंगे, ऐसे में गुरुवार सुबह संगठन स्तर पर कोई कार्यक्रम तय हो सकता है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सीएम से चर्चा के बाद रक्षाबंधन का कार्यक्रम तय किया जा सकता है। फिलहाल यह बात होने के बाद ही फाइनल होगा।

10 हजार आपदा मित्र और 10 हजार सिविल वॉलेंटियर्स तैयार करेगा होमगार्ड

Advertisement

सिंहस्थ डिजास्टर मैनजमेंट के माध्यम से होमगार्ड विभाग 10 हजार आपदा मित्र और 10 हजार सिविल वॉलेंटियर्स तैयार करेगा। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट ने बताया कि बुधवार शाम 5.30 बजे से होने वाली वर्कशॉप में 600 लोग हिस्सा लेंगे। इसमें 250 आपदा मित्र, 150 सिविल वॉलेेंटियर्स और 200 एसडीईआरएफ जवान रहेंगे। यह पहली कार्यशाला होगी। ऐसी कई कार्यशालाएं होंगी। इनके माध्यम से 10 हजार आपदा मित्र और 10 हजार सिविल वॉलेंटियर्स तैयार किए जाएंगे। जाट के मुताबिक सरकार का फोकस आपदा मुक्त सिंहस्थ पर है। इसमें आपदा मित्र और सिविल वॉलेंटियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1750 रुपए : इससे पहले सीएम डॉ. यादव मैहर से लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे। वे 250 रुपए अतिरिक्त के साथ आज खाते में 1750 रुपए डालेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें