Advertisement

मकानों के बीच दबा सतीगेट उभरकर सामने आया, मूल स्वरूप में लाएंगे

उज्जैन। भवनों की भीड़ के बीच गुम हो चुके सतीगेट का वैभव चौड़ीकरण से उभर आया है। दोनों तरफ से मकान और पेड़ हटने के बाद सतीगेट अब सेंट्रल कोतवाली रोड पर क्षीरसागर मोड के पास से नजर आने लगा है। नगरनिगम सतीगेट के मूल स्वरूप को लौटाने की योजना पर भी काम कर रहा है।

Advertisement

दरअसल कंठाल चौराहा- छत्री चौक मार्ग चौड़ीकरण के चलते सतीगेट तक मकानों की तुड़ाई का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। इस मार्ग पर स्थित बड़े पेड़ों और मंदिरों को भी हटाया जा चुका है। ऐसे में सतीगेट अब दूर से भी दिखाई देने लगा। राजसी सवारी मार्ग का मुख्य चौराहा कंठाल 500 वर्गमीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक से विकसित किया जा रहा है। नाली निर्माण, पेयजल लाइन शिफ्टिंग, विद्युत पोल शिफ्टिंग,तथा चौड़ीकरण के बाधक हिस्सों को हटाने का कार्य जारी है। 410 मीटर में से 310 मीटर पीक्यूसी सडक़ बन चुकी है।

निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सतीगेट को मूल स्वरूप में लाया जाएगा। सतीगेट से कंठाल एवं सराफा मार्ग पर 25-25 मीटर की दूरी पर कोबल स्टोन से सौंदर्यीकरण होगा। सतीगेट के एक तरफ 8 तथा दूसरी ओर 15 फीट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाएं जाएंगे। गेट की दीवारों की रिपेयरिंग, केमिकल कोटिंग धुलाई एवं आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। इस संबंध में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के संयोजक एवं सेवानिवृत्त आईएएस एम.एम. उपाध्याय से भी चर्चा की गई है।

Advertisement

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुआयना करने पहुंचे निगमायुक्त : निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुआयना किया। उन्होंने बेसमेंट स्लैब एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए। छत्री चौक स्थित धर्मस्थल के नीचे संचालित दुकानों को खाली करवाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें