9वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में 9वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई थी। विकास उसे बहला-फुसलाकर मंडीदीप ले गया, जहां एक कमरे में करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार रात लोकेशन के आधार पर छात्रा को मंडीदीप से दस्तयाब कर लिया। गुरुवार सुबह उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई।
पूछताछ में छात्रा ने बताया कि शादीशुदा युवक दीपक साहू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए। टीआई अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक, 21 जुलाई को छात्रा के लापता होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि विकास उसे अपने साथ मंडीदीप ले गया है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार रात छात्रा को बरामद किया और आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया।









