Advertisement

बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव, बारिश के बीच तिरंगा लेकर यात्रा में हुए शामिल

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। बड़ी संख्या में बच्चे भी यात्रा का हिस्सा बने और पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर चलते दिखाई दिए।

Advertisement

बारिश के कारण बदला गया यात्रा का मार्ग

यात्रा का प्रारंभिक रूट टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे होते हुए वापस टीटी नगर तक निर्धारित किया गया था। हालांकि, तेज बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने मार्ग को छोटा कर दिया। न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही यात्रा को वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया।

Advertisement

बुलेट से कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुलेट बाइक से टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता भी उनके साथ यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से बच्चे और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे। बारिश के बीच भी बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। कई बच्चे अलग-अलग किरदारों की वेशभूषा में पहुंचे, जिनमें डोरेमोन और मोटू-पतलू की पोशाक पहने बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

Advertisement

CM बोले- बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह सराहनीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन ने देश की आजादी की लड़ाई को निर्णायक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 अगस्त तक गांवों, शहरों, जिलों, संभागों और राजधानी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बावजूद बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने जिस उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, वह देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बारिश ने भी लोगों के उत्साह को कम नहीं किया।

तिरंगे के रंगों में छिपा है साहस और बलिदान का संदेश

डॉ. यादव ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग देश के साहस, वीरता और बलिदान की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने देश की प्रगति और यश-कीर्ति निरंतर बढ़ने की कामना करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल भोपालवासियों को शुभकामनाएं दीं।यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन टीटी नगर क्षेत्र में हुआ।

तिरंगा यात्रा में दिया गया नशामुक्ति का संदेश

देशभक्ति के संदेश के साथ यात्रा के दौरान नशामुक्त समाज का संकल्प भी दिलाया गया। लोगों को नशे से दूर रहने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें