Advertisement

यूपी में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान पर

घाट डूबे, छतों पर आरती-अंतिम संस्कार

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। उत्तरप्रदेश में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखनऊ-बाराबंकी समेत 5 शहरों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।

दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है। दिल्ली में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। महीना खत्म होने से पहले अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सफदरजंग मौसम केंद्र में 1 से 21 अगस्त के बीच 235.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि अगस्त की सामान्य बारिश 233.1 मिमी है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में वीकेंड पर भी बारिश जारी रह सकती है। उधर, राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है। मध्यप्रदेश में 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं। रीवा-सीधी के पास लो प्रेशर एरिया, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से मानसून ट्रफ और दक्षिणी-पश्चिमी मध्यप्रदेश में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके चलते सिवनी-बालाघाट में भारी बारिश, 14 जिलों में यलो अलर्ट है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें