कुत्ता घुमा रहे मिथुन को पड़ोसी ने चाकू मारा

उज्जैन। शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे ऑटो चालक मिथुन पिता कैलाश भालसे निवासी कार्तिक नगर पंचकोशी मार्ग पर पड़ोसी जय पिता जगदीश प्रजापत ने चाकू से हमला कर दिया। जय ने उससे शराब के लिए 1 हजार रुपए मांगे थे, नहीं देने पर उसने पहले पाइप से पीटा और बाद में चाकू मार दिया। पत्नी दिव्या और पड़ोसियों ने मिथुन को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। चिमनगंज पुलिस ने हफ्ता वसूली का प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement
Advertisement









