Advertisement

घर में टूटा हुआ सामान रखना क्यों माना जाता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उन्नति के लिए उसमें रहने वाली वस्तुओं का सही होना जरूरी है। यदि आपके घर में रखे सामान सही हालत में नहीं हैं, वे बेकार हो गए हैं या टूट-फूट गए हैं, तो उनको घर से बाहर कर देना चाहिए। यदि ऐसे सामान घर में रहते हैं, तो वे अपने सा​थ दुर्भाग्य लाते हैं। उन वस्तुओं की वज​​ह से आपका बुरा समय शुरू हो सकता है, या वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार में सदस्यों की सेहत, धन, सुख, शां​ति पर नकारात्मक असर हो सकता है।

Advertisement

आइए जानते हैं कि घर में कौन सी ऐसी वस्तुएं हैं, जो टूट जाएं तो उनको बाहर कर देने में ही भलाई है:

  • टूटे हुए बर्तन
  • टूटा शीशा
  • खराब घड़ी
  • टूटा पलंग या फर्नीचर
  • जंग लगी मशीनें
  • खराब बिजली के उपकरण
  • बेकार कबाड़

वास्तु के अनुसार क्या करें?

Advertisement
  • घर को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें
  • बेकार सामान समय-समय पर हटाएं
  • शनिवार के दिन कबाड़ बाहर निकालें
  • उपयोगी सामान जरूरतमंदों को दान करें
  • सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में साफ-सफाई रखें

घर में रखी हर वस्तु का अपना महत्व होता है। जरूरी नहीं कि हर पुरानी चीज को संभालकर रखा जाए, बल्कि समय-समय पर बेकार और टूटी हुई वस्तुओं को हटाना जरूरी है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि इससे घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है। वास्तु के अनुसार छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर में सुख, शांति और खुशहाली का वातावरण बना सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें