Popup Image
Advertisement

सरदार पटेल के विचार देशभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे : सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय परिसर स्थित उद्यान में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। उनके विचार और कार्य देशभक्तों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएम ने बैतूल को दी 443 करोड़ों की सौगात

Advertisement

बैतूल। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में चार जिलों के 3.69 लाख संग्राहकों को 30 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। इसके साथ ही ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ से अधिक का काष्ठ लाभांश वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैतूल जिले को 443 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ‘सच्चा वादा-पक्का काम’ के संकल्प के साथ विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को पर्याप्त बिजली और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें