Popup Image
Advertisement

मां के काम पर जाते ही…नाबालिग से रेप

ग्वालियर में धमकाकर 2 लाख के कैश-जेवर ले गया आरोपी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना इलाके में ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग लडक़ी की जिंदगी नर्क बना दी। आरोपी न केवल डरा-धमकाकर छात्रा के साथ बार-बार रेप किया, बल्कि घर से 2 लाख रुपए नकद और पुश्तैनी सोने के गहने भी लूट ले गया। पुलिस के द्वारा मामले पर ध्यान न देने के बाद पीडि़ता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पॉक्सो कोर्ट के सख्त रुख और निर्देश के बाद शनिवार को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के 5 लोगों पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा की सोशल मीडिया पर दिसंबर 2025 में आरोपी नितेश शर्मा से पहचान हुई थी। पहचान के बाद सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। आरोपी ने कई बार प्यार का इजहार किया, जबकि पीडि़ता ने कई बार उसे मना किया कि वह उससे सिर्फ दोस्ती रखेगी, लेकिन आरोपी पीछा करने और तंग करने लगा। वह अपने साथी के साथ रात में शराब पीकर पीडि़ता के घर के नीचे हंगामा करता और बीयर की बोतलें फोड़ता था।

Advertisement

15 जनवरी 2026 की दोपहर जब पीडि़ता की मां काम पर गई हुई थीं, तब नितेश अपने साथी के साथ घर में घुस आया। उसने छात्रा को धमकाया कि वह उसकी मां को जान से मार देगा। साथ ही जिंदा जलाने की धमकी देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट की। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। साथ ही धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो तेरी मां को सडक़ पर गाड़ी से कुचलवा देगा। धमकियों के डर से सहमी बच्ची गुमसुम रहने लगी और रात में डर के मारे सोना छोड़ दिया। बच्ची के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर जब मां ने सख्ती से पूछा, तब रोते हुए पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद नाबालिग छात्रा की मां ने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।

पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट की सख्ती
पीडि़ता की मां ने आरोप लगाया कि वे 20 से 26 मार्च के बीच लगातार बहोड़ापुर थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर काटती रहीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और केवल भ्रामक आवेदन पर दस्तखत करा लिए। तंग आकर पीडि़ता की मां ने अधिवक्ता के माध्यम से स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 175(3) क्चहृस्स् के तहत पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।

Advertisement

इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश शर्मा निवासी- दुर्गा विहार कॉलोनी के अलावा उसके परिजन जिनमें पिता हेमंत शर्मा, मां अर्चना शर्मा, भाई हिमांशु शर्मा और आशीष शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के परिजन ने पीडि़ता व उसके परिजन पर काफी दबाव बनाया था।

पुलिस का कहना

इस मामले में बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि “माननीय पॉक्सो कोर्ट से प्राप्त आदेश के पालन में 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों से नकदी व जेवरात की जब्ती के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

ब्लैकमेल कर दो लाख कैश, सोने के गहने लूटे
पहली बार रेप करने के बाद कोई शिकायत शिकवा नहीं हुआ तो आरोपी 27 फरवरी 2026 को वापस पीडि़ता को अकेली पाकर घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अमानवीय कू्ररता की। जाते-जाते आरोपी घर में रखे 2 लाख रुपए नकद और सोने की पुश्तैनी झुमकी भी जबरन छीनकर ले गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें