Advertisement

क्या विक्स लगाने से पिम्पल ठीक हो जाते है?

चेहरे पर पिंपल होना आम बात है। हालांकि, एक छोटा सा पिंपल निकलते ही ज्यादातर लोग इसे जल्दी ठीक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगते हैं। इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है Vicks लगाना। माना जाता है कि Vicks लगाने से पिंपल रातभर में ठीक हो जाता है। आपने सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स या आम लोगों को ये नु्स्खा आजमाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए जानते हैं पिंपल पर Vicks लगाने का ये नुस्खा कितना असरदार है।

Advertisement

कई मामलों में विक्स के चमत्कारिक फायदे देखने को मिले हैं। जब आप सोने जा रहे हों या फिर सोकर उठ रहे हों, दोनों स्थितियों में विक्स अपने मुहांसों पर लगाइए। बहुत जल्द ही वह आपके चेहरे से गायब हो जाएंगे। विक्स हर तरह के मुहांसों को बराबर प्रभावित करता है। अगर आपको मुहांसों के साथ दर्द होता है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों में भी यह उतना ही फायदेमंद होता है।

कैसे करें इस्तेमाल इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ एक कॉटन और विक्स की जरूरत होती है। कॉटन में थोड़ा सा विक्स लगाकर उसे मुहांसों पर लगाइए। कुछ ही दिन में इस ट्रीटमेंट का असर आपके चेहरे पर दिखने लगेगा।

Advertisement

मुहांसों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स के लिए तो विक्स के फायदे हैं ही, साथ ही साथ त्वचा पर चोट लग जाने या कट जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। प्रभावित जगह पर विक्स मल देने से संक्रमण की संभावना नहीं रहती और घाव जल्दी भर जाते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें