तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं? जानें वास्तु नियम

घर में तुलसी का पौधा लगाने की सबसे सही दिशा उत्तर या पूर्व, ईशान कोण मानी गई है। पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है, सूर्य के समान ऊर्जा बनी रहती है। वहीं उत्तर दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तुलसी:
गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से यह सूख जाता है और इससे कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है। तुलसी को दक्षिण दिशा में न लगाएं. ये दिशा पितरों की है। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। साथ ही इसे पश्चिम दिशा में न लगाएं इससे आर्थिक संकट घहराने लगता है।
किस दिन लगाएं तुलसी?
वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है,क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सदैव अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।
तुलसी जी का मंत्र:
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि
हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
इन बातों का रखें ध्यान:
- तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसलिए पौधे के आसपास सफाई रखें।
- तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से साधक को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
- तुलसी के पास रोजाना सुबह और शाम देशी घी का दीपक जलाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में तुलसी के पौधे को न टांगे। इस तरह की गलती को करने से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।









