पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला अनमोल फरार, साथी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मोहननगर क्षेत्र में रंजिश में पिस्टल से धमकाने और स्कॉर्पियों में तोडफ़ोड़ करने वाले गुर्जर गैंग के बदमाश अनमोल को छोड़कर पुलिस ने उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बार उसकी महिला मित्र पकड़ी गई है।
दरअसल, सैलून संचालक मदनलाल तला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र शिवम को रंजिश के चलते अनमोल गुर्जर ने अपने साथियों के साथ धमकाया है। इतना ही नहीं उनके स्कॉर्पियों वाहन में भी तोडफ़ोड़ की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी अनमोल फरार है। इसी कड़ी में पुलिस ने अनमोल की महिला मित्र ग्रेसी उर्फ लवीना निवासी बियाबानी धार रोड इंदौर को हिरासत में लिया था। उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेजने के आदेश हुए । अनमोल ने फरारी ग्रेसी के यहां काटी थी, ऐसे में उसे पनाह देने के आरोप में पकड़ा गया है।









