Advertisement

बारिश के पानी से दबाव बढ़ा तो ब्रिज के ब्लॉक खिसके

दोबारा बना रहे रिटेनिंग वाल

Advertisement

उज्जैन-गरोठ रोड पर बन रहा है आरओबी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण उज्जैन-गरोठ मार्ग पर ग्राम चंदेसरी में निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज की रिटेनिंग वाल के ब्लॉक डिस्प्लेस हो गए। यह ब्रिज सितंबर-2022 से बन रहा है। दिल्ली से आई टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया तो ब्लाक डिस्प्लेस होने की जानकारी स्पष्ट हुई। अब रीटेनिंग वाल तोड़कर दोबारा बनाई जाएगी। पुर्ननिर्माण के लिए ब्रिज की दीवार तोडऩे का काम शुरू हुआ तो लोगों में भ्रम फैल गया कि ब्रिज की दीवार धंस गई इसलिए तोड़ रहे हैं। उधर कंपनी के इंजीनियर ने बताया निर्माणाधीन ब्रिज में डाली मिट्टी में बरसात का पानी भर गया इसलिए डिस्प्लेसमेंट हो गया

Advertisement

ब्रिज का निर्माण मुंबई की कंपनी कर रही है। कंपनी के इंजीनियर अमित राय ने बताया रेलवे लाइन के एक तरफ ब्रिज बन गया है। निर्माणाधीन क्षेत्र में रिटेनिंग वॉल बनाकर मिट्टी भरने का काम चल रहा है। इस बीच बारिश हो गई। मिट्टी ने पानी ऑब्जर्व कर लिया और पानी के दबाव से ब्लॉक डिस्प्लेसमेंट हो गया। इंजीनियर राय ने बताया रेल लाइन के दूसरे तरफ वाले ब्रिज के हिस्से में सड़क बन गई थी इसलिए उस हिस्से में बारिश के पानी से कोई नुकसान नहीं हुआ।

900 करोड़ का प्रोजेक्ट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक शिवम शर्मा ने बताया उज्जैन से खेड़ा खजूरिया तक 42.15 किलोमीटर सड़क बनाने का 900 करोड़ का प्रोजेक्ट है। ग्राम चंदेसरी में बन रहे आरओबी के दोनों तरफ 500-500 मीटर की रीटेनिंग वाल है। रिटेनिंग वाल बनाने में 200 एमएम के ब्लॉक लगाए हैं। दिल्ली से आई टेक्निकल टीम 21-22 अगस्त को निरीक्षण किया। टीम में विशेषज्ञ और दिल्ली आईआईटी के छात्र शामिल थे। ऑडिट रिपोर्ट में रिटेनिंग वाल के ब्लॉक लगाने में मायनर डिस्प्लेसमेंट बताया और उज्जैन से रेलवे ब्रिज तक रीटेनिंग वाल दोबारा बनवाने की अनुशंसा की। अभी मिट्टी और दीवार हटाई जा रही है। इस कार्य में करीब 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च होगा।

Advertisement

17 मीटर उंचा है ब्रिज
ब्रिज पर काम करवा रहे सुपरवाईजर ने बताया देवास रोड से रेलवे लाइन तक के हिस्से की रिटेनिंग वाल बना रहे हैं। राखी के लिए मजदूूर अपने घर चले गए थे इसलिए 29 अगस्त से काम शुरू हुआ है। ब्रिज की 7 से 17 मीटर तक ऊंचे हिस्से की दीवार हटा रहे हैं। इसी हिस्से के कुछ एरिया में ब्लॉक डिस्प्लेसमेंट हुआ है। पुर्ननिर्माण में चार जेसीबी, 5 डंपर और 10 मजदूर लगे हैं। दिसंबर तक रिटेनिंग वाल बना देंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें