Advertisement

मंगेतर से मिलकर लौट रहे नाबालिग समेत तीन पर हमला

टीआई बोलीं- बाइक का बैलेंस बिगडऩे से हादसा हुआ

Advertisement

रतलाम। सैलाना क्षेत्र में बुधवार रात दोस्तों के साथ मंगतेर से मिलकर घर लौट रहे बाइक पर सवार तीन युवकों पर पत्थर व लाठियों से हमला हो गया। मारपीट में दो युवकों की मौत हो गई। एक साथी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। टीआई का कहना है कि दुर्घटना में मौत हुई है। हादसा सैलाना थाने के भेरुघाटा के पास का है।

घायल करण (17) पिता मनसुख मईडा निवासी धभाईखेड़ी (अडवानिया) ने बताया कि वह अपने साथी रमेश (18) पिता वरसिंह भाभर एवं गोपाल (16) पिता गोवर्धन चरपोटा के साथ रमेश की मंगेतर से मिलने दौलतपुरा गांव गए थे। करण के अनुसार, वापसी में घर आते समय भैरूघाटा के पास सड़क किनारे 10 से 12 बच्चों ने हम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

Advertisement

गाड़ी की स्पीड बढ़ाई तो आगे कुछ लोगों ने पत्थर एवं लाठियां बरसाना शुरू कर दी। जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कुछ दूरी पर जाकर डायल 112 को सूचना दी। घटना में रमेश एवं गोपाल को सिर में गंभीर चोटें आई। डायल 112 से सैलाना लाते समय रास्ते में रमेश की मौत हो गई। गोपाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। करण घायल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें