Advertisement

वीडी नागरिक बैंक अध्यक्ष चुनाव की हलचल शुरू

अब रेस में तीन नाम, वनवट का दावा सबसे मजबूत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की प्रतिष्ठित वीडी नागरिक बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को बैंक को अपना पांचवा अध्यक्ष मिल जाएगा। अध्यक्ष पद की रेस में तीन नाम है। तीनों ही अपने आप में महत्वपूर्ण है और इनमें राकेश वनवट का दावा अब तक सबसे मजबूत है। दो उपाध्यक्ष भी चुने जाएंगे। इस बार महिला उपाध्यक्ष बन सकती है।

वीडी नागरिक सहकारी बैंक शहर की सबसे अच्छी बैंकों में शुमार है। करीब 150 करोड़ के सालाना टर्नओवर वाली बैंक की खासियत इसका जीरो फीसदी एनपीए है। हर साल 50 लाख रुपए का लाभ कमाने वाली बैंक में डायरेक्टर बनना महत्वपूर्ण माना जाता है। पांच साल के इसके डायरेक्टर चुने जाते हैं।

Advertisement

30 अगस्त को ही बैंक के 12 डायरेक्टर चुने गए थे। समन्वय पैनल के उम्मीदवारों ने इसमे उल्लेखनीय जीत दर्ज की थी। पैनल के 11 उम्मीदवारों ने एकतरफा विजय हासिल की थी। एकमात्र निर्दलीय रविप्रकाश बंसल ही डायरेक्टर बन सके थे। अब शनिवार को अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसकी हलचल शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम समन्वय पैनल के चुने गए डायरेक्टर की मीटिंग होगी और इसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पद के लिए राकेश वनवट का नाम प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है।

यह है प्रमुख दावेदार

Advertisement

1- राकेशकुमार वनवट
क्यों- युवा हैं। सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। दूसरी बार चुने गए हैं। पिछली बार उपाध्यक्ष थे। बैंक के डे टू डे के काम को अच्छी तरह से जानते हैं। समझते हैं। व्यवहार कुशलता उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

2- रामविलास गुप्ता
क्यों: सीनियर हैं। दूसरी बार चुने गए हैं। वरिष्ठ होने से नाम पर सहमति दी जा सकती है। हांलाकि बैंक संचालन का अनुभव नहीं होना कमजोर पाइंट है।

3- नरेंद्र कुमार सोगानी
क्यों- दूसरी बार चुने गए हैं। सीनियर भी हैं। लोगों से संपर्क भी अच्छा है। व्यापारी वर्ग का जाना-पहचाना चेहरा है। पहले भी डायरेक्टर चुने जाने के कारण अध्यक्ष की रेस में हैं। अगर अध्यक्ष नहीं बने तो उपाध्यक्ष बन सकते हैं।

महिला हो सकती है उपाध्यक्ष
बैंक में अध्यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है। समन्वयय पैनल से बिंदूगर्ग और रिकिता मनीष चौधरी चुनी गई हैं। इनमें से रिकिता चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसा महिला प्रतिनिधित्व देने के मकसद से किया जाएगा।

अब तक कौन-कौन रहे हैं बैंक अध्यक्ष

बैंक में अब तक चार अध्यक्ष रहे हैं। नया अध्यक्ष पांचवां होगा।

  • शांतिलाल जैन
  • शरद पसारी
  • अशोक भूतड़ा
  • राजेश माहेश्वरी

सुबह होगी चुनावी प्रक्रिया दोपहर तक रिजल्ट
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया सुबह शुरू होगी और उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें