पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो से सोने की दो चेन चोरी

उज्जैन। बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी स्कार्पियो के लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि पवन कुमार पिता दलवीर निवासी आजाद नगर हिसार हरियाणा 30 अगस्त को परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपना स्कार्पियो वाहन चारधाम पार्किंग में खड़ा किया और उसमें कीमती सामान रखने के बाद लॉक कर दर्शनों को चले गए। वापस लौटे तो देखा वाहन के लॉक खुले थे। उसमें रखी दो सोने की चैन भी नहीं थीं। पवन ने महाकाल थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई है।
बरेली एक्सप्रेस से 10 लाख के जेवर चोरी
उज्जैन। बरेली एक्सप्रेस से उज्जैन के लिए यात्रा कर रहे दंपत्ति का सोने चांदी के जेवर से भरा बैग अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि सुखदेव गुप्ता निवासी शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश पत्नी रेखा गुप्ता के साथ बरेली एक्सप्रेस से उज्जैन के लिए यात्रा कर रहे थे। सीहोर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद उन्हें पता चला कि अज्ञात बदमाश ने सोने चांदी के जेवर से भरा उनका बैग चोरी कर लिया है। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि बैग में 9 लाख रुपए से अधिक के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नकद रखे थे।









