शिक्षक दिवस पर ब्लॉक, उज्जैन शहर व प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे बेहतर रिजल्ट देने वाले 1149 शिक्षक

शहर में नगर निगम, ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग और भोपाल में राज्य शासन कर रहा है आयोजन
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शिक्षक दिवस पर राज्यशासन द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इस दिन नगर निगम तथा शिक्षा विभाग द्वारा भी अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। भोपाल में राज्य शासन द्वारा जिले के 2, नगर निगम द्वारा उज्जैन में 59 तथा शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं-12वीं में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले १०८८ शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
ये भोपाल में सम्मानित होंगे
शिक्षक दिवस पर भोपाल स्थित स्वर्ण जयंती ऑडीटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रावि धनोडिय़ा की सीमा परमार तथा मॉडल स्कूल की श्वेता तिवारी का सम्मान किया जाएगा।
ननि 59 शिक्षकों को सम्मानित करेगा
नगर निगम द्वारा सभी वार्ड से एक-एक शिक्षक के अलावा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 5 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 59 शिक्षक सम्मानित होंगे। योजना अधिकारी संगीता श्रीवास्तव ने बताया नगर निगम द्वारा बुधवार को पांच शिक्षकों के नाम मांगे गए थे। जिला शिक्षाधिकारी महेंद्र खत्री द्वारा तय आधार पर तीन प्राचार्य और दो शिक्षकों के नाम नगर निगम को दिए हैं। इनमें प्राचार्य शासकीय उमावि दौलतगंज राजेंद्र पुरोहित, प्राचार्य शाउमावि फाजलपुरा स्मिता करंजगांवकर तथा सादीपनी विद्यालय जालसेवा निकेतन के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रदीप देशपांडे और दो शिक्षक श्वेता तिवारी मॉडल स्कूल तथा सीमा परमार सांदीपनी उमावि दाउदखेड़ी शामिल हैं।
जिले में 1088 विषय विशेष शिक्षक सम्मानित होंगे
योजना अधिकारी ने बताया 10वीं-12वीं में पढ़ाने वाले विषय विशेष के 1088 शिक्षकों में अपने विषय में शत प्रतिशत रिजल्ट दिया है। उन्हें ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उज्जैन ब्लॉक के 315, बडऩगर के 221, खाचरौद के 171, महिदपुर के 131, घट्टिया के 90 तथा तराना के 161 शिक्षक शामिल हैं।









