Advertisement

वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास, 15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 20 साल 161 दिन की उम्र में शतक जड़कर T20I इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया। 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में शतक जड़कर प्रीटोरियस का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।\

Advertisement

15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव अब 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय सीनियर टीम के लिए एक्शन में नजर आएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव अब साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस के एक बड़े विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव के पास इतिहास रचने का मौका:

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की उम्र फिलहाल महज 15 साल और कुछ दिन है, जो प्रीटोरियस से लगभग 5 साल छोटे हैं। ऐसे में उनके पास साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह आगामी अफगानिस्तान सीरीज में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज वैभव का T20I में अब तक का उच्चतम स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। अगर वैभव इस सीरीज में एक भी शतक जड़ देते हैं, तो वे T20I इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी (फुल मेंबर देश) बन जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें