Advertisement

शारजाह चैंबर चेयरमैन से सीएम डॉ. यादव की मुलाकात, मप्र में निवेश बढ़ाने पर चर्चा

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात दौरे के तीसरे दिन ‘एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग के दौरान शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं एक्सपो सेंटर के चेयरमैन अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस से मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश और शारजाह के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अल ओवैस को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। शारजाह से उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश भेजने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच सेक्टर आधारित बी२बी बैठकें आयोजित करने के लिए ‘मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम’ बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने प्रदेश के एमएसएमई और निर्यातकों को खाड़ी देशों के प्रमुख खरीदारों एवं वितरकों से जोडऩे में शारजाह चैंबर से सहयोग मांगा। उन्होंने शारजाह की कंपनियों को मध्यप्रदेश के फूड पार्क, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स, टैक्सटाइल, फार्मा, रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें