Advertisement

शाजापुर के तीन युवक करते थे चलती ट्रेन में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पहचाना, गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज  उज्जैन। चलती ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने बेरछा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे के लिए रुपयों की जरूरत होने पर चोरी करते थे। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट और जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया आरोपी इरशाद उर्फ दिलशाद उर्फ दिल्लु पिता रज्जाक खान (30), सलमान पिता शाहिद खान (22), समीर पिता शहजाद मेवाती (24) तीनों निवासी ग्राम बेरछा जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन और 13 हजार रुपए जब्त किए हैं। गुप्ता ने बताया बैतूल निवासी गायत्री साहू 4 अगस्त को ट्रेन संख्या 12914 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बैतूल से इंदौर जा रहीं थीं। बेरछा स्टेशन से पहले उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, 30 हजार रुपए नगद और सोने का मंगलसूत्र था। साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें