Advertisement

बाइक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

उज्जैन। चिंतामन थाना क्षेत्र के एक रिसोर्ट के पास ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

जितेंद्र उर्फ बाबू पिता चैनसिंह निवासी शांति नगर मिस्त्री का काम करता था। वह दोस्त सतीश, राहुल के साथ बाइक से चिंतामन रोड स्थित राजाराम रिसोर्ट के सामने से बुधवार रात 8.45 बजे घर लौट रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में जितेंद्र की मृत्यु हो गई। उसके घायल दोस्तों को लोगों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि बाइक सतीश की थी और वही चला रहा था जबकि जितेंद्र पीछे बैठा था इसी कारण उसे गंभीर चोटें आईं।

वकील की लाश और स्कूटर खेत के पास मिले

Advertisement

उज्जैन। ढाबे से खाना खाकर स्कूटर से घर लौट रहे एक वकील की लाश चंदूखेड़ी पेट्रोल पंप के पास खेत में पड़ी मिली। चिंतामन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

करण पिता गोपाल ठाकुर निवासी चिंतामन जवासिया एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। बुधवार रात वह चंदूखेड़ी स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां से स्कूटर से रात करीब 10.30 बजे लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसका शव चंदूखेड़ी में एक खेत के पास पड़ा होने की सूचना परिजन को मिली।

Advertisement

पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजन के मुताबिक करण के शरीर पर अधिक चोट के निशान नहीं दिखे हैं, इस कारण दुर्घटना की आशंका कम लग रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें