Popup Image
Advertisement

अमेरिकन कॉर्डियोलॉजिस्ट नरूला और कथावाचक इंद्रेश महाराज ने महाकाल के दरबार में टेका माथा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अमेरिका के ख्यात कॉडियोलॉजिस्ट एवं वल्र्ड हार्ट ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष डॉ. जगत नरूला और कथावाचक इंद्रेश महाराज ने बुधवार को बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका।

Advertisement

डॉ. नरूला एक कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन की इच्छा जताई। उज्जैन के डॉ. विजय गर्ग के साथ उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। डॉ. नरूला ने बताया कि मौजूदा समय में हार्ट संबंधी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड का सेवन, लैपटॉप और मोबाइलहै। फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसे और बढ़ा रही है। उनके मुताबिक भारत में पहले बुजुर्गों में हार्ट संबंधी बीमारी ज्यादा होती थी, पर अब 40 साल की उम्र के युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने की टिप्स: डॉ नरूला ने कहा कि हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा उपाय समय-समय पर जांच कराना है। ब्लड में एलपीए, एलडीएल, एचएससीआरपी, सीटी स्कैन, कोरोनरी आर्टिकैल्श्यिम स्टेसइको और पेट में अमोनिया की जांच से बीमारी का पता कर सकते हैं।

Advertisement

पीसीएसके नाइन इंजेक्शन अच्छा इलाज: डॉ. नरूला ने बताया कि पीसीएसके नाइन इंजेेक्शन कोलेस्ट्रोल कम करने में आज के दौर मेंं बेहद मददगार है। हर छह महीने में इसे लगवाना चाहिए। हालांकि यह थोड़ा कॉस्टली है।

कथावाचक इंद्रेश महाराज ने लगाया बाबा महाकाल का जयकारा
वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश महाराज ने बाबा के दरबार में माथा टेका। उन्होंने बताया कि इंदौर में कथा करने आए हैं। इस बीच बाबा के दरबार भी आ गए। हमारे वृंदावन में गोपेश्वर के रूप में महादेव विराजे हैं तो यहां महाकाल रूप में। उन्होंने बाबा के जयकारे भी लगाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें