Advertisement

BCCI ठेकेदार बनकर युवक से 2 लाख ठगे, कार लेकर फरार

काम दिलाने के बहाने कार से दिल्ली ले गया और होटल में छोड़कर चला गया

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कैटरर्स के साथ आगरा के बदमाश ने दो लाख रुपए की ठगी की और उसे होटल में छोड़कर उसकी कार ले भागा। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अजय पिता जगदीश सूर्यवंशी निवासी प्रेमनगर नीलगंगा ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को हनुमान नाका चौराहा स्थित होटल पर चाय पीते समय तरुण कुमार शर्मा निवासी सिकंदरा आगरा उत्तरप्रदेश से पहचान हुई थी। उसने बताया था कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधीन क्रिकेट के खेल मैदान, स्टेडियम बनाने के ठेके लेता है उज्जैन में भी उसे स्टेडियम बनाने का काम मिलने वाला है। यदि आप चाहो तो मैं आपको भी अच्छा काम दिला सकता हूं। अजय से उसने दोस्ती गांठ ली।

Advertisement

ससुर की कार लेकर गया दिल्ली : अजय ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को तरुण ने कहा कि मैं दिल्ली वापस जा रहा हूं। मुझे 2 लाख रुपए की जरूरत है। आप अपनी कार लेकर मेरे साथ दिल्ली चलो, वहीं रुपए लौटा दूंगा। अजय ससुर पन्नालाल चौहान की कार और दो लाख रुपए लेकर तरुण के साथ दिल्ली रवाना हुआ। वहां दोनों होटल में ठहरे। जब होटल में अजय नहाने गया तो तरुण रुपए और कार लेकर जा चुका था। उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया।

पुलिस बोली उज्जैन जाकर रिपोर्ट करो
अजय अपनी शिकायत लेकर महिपालपुर चौकी पर पहुंचा। पुलिस ने उसकी बात सुनी और कहा कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट उज्जैन जाकर क्षेत्र के थाने में दर्ज कराओ। अजय ने नीलगंगा थाने में तरुण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तरुण की तलाश की जा रही है। उसके हिरासत में आने पर ही स्थिति साफ होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें