Advertisement

UIDAI का नया सिस्टम: बैंक-इंश्योरेंस ऐप में ही होगा आधार फेस वेरिफिकेशन

नई दिल्ली। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन को आसान बनाने के लिए नया सिस्टम लॉन्च किया है। अब बैंक, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग और अन्य ऐप अपने प्लेटफॉर्म में ही आधार फेस वेरिफिकेशन की सुविधा जोड़ सकेंगे। इससे यूजर्स को आधार से चेहरा सत्यापित करने के लिए अलग ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दो सुविधाएं लॉन्च

UIDAI ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में दो नई सुविधाएं लॉन्च कीं। इनमें आधार फेस ऑथेंटिकेशन SDK और आधार फेस ऑथेंटिकेशन सैंडबॉक्स शामिल हैं। इनके जरिए बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां, फिनटेक और अन्य संस्थाएं अपने मोबाइल ऐप में ही फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा जोड़ सकेंगी।

Advertisement

पहले FaceRD ऐप की पड़ती थी जरूरत

मौजूदा व्यवस्था में बैंक, इंश्योरेंस या ब्रोकिंग ऐप पर अकाउंट खोलते समय आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के लिए यूजर को FaceRD ऐप पर जाना पड़ता था। इससे एक ऐप से दूसरे ऐप में जाने की प्रक्रिया करनी पड़ती थी। नए सिस्टम के बाद फेस वेरिफिकेशन उसी ऐप के भीतर किया जा सकेगा।

Advertisement

संस्थाओं के लिए टेस्टिंग प्लेटफॉर्म

UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन सैंडबॉक्स भी शुरू किया है। यह संस्थाओं के लिए सुरक्षित टेस्टिंग प्लेटफॉर्म होगा। इसके जरिए बैंक और अन्य कंपनियां अपनी सेवा को लागू करने से पहले फेस कैप्चर, यूजर की सहमति, ऑथेंटिकेशन, एरर हैंडलिंग और रिजल्ट जैसी प्रक्रियाओं की जांच कर सकेंगी।

डिजिटल KYC होगा आसान

नए सिस्टम से बैंकिंग, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं में आधार आधारित पहचान प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है। इससे डिजिटल KYC और सरकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के दौरान यूजर्स को ऐप बदलने की परेशानी से राहत मिल सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें