Advertisement

अवैध शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री सख्त

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Advertisement

सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए और क्षेत्र में अवैध शराब सामग्री को जब्त करने के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिले के साथ आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गहन जांच अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।

Advertisement

मेडिकल कॉलेज में प्रभावितों का जाना हाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वार्डों में पहुंचकर बंडा के अवैध शराब मामले से प्रभावित मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बीएमसी के प्रभारी डीन, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रभावितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आवश्यक दवाएं, जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित करने को भी कहा।

Advertisement

अवैध शराब मामले में कड़े कानून के तहत कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब से जुड़े मामलों में कठोर कानून का प्रावधान है। दोषियों के खिलाफ हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से साम्राज्य खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए
डॉ. यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरुकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें