Advertisement

Apple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी आया

Apple के ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च हुआ। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone Duo की कीमत ₹2,99,900 रखी गई है।

Apple ने 9 सितंबर को अपने खास ‘Surprise and Shine’ लॉन्च इवेंट में नई iPhone लाइनअप के साथ कई बड़े प्रोडक्ट पेश किए। नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में यह पहला बड़ा Apple कीनोट था।

Advertisement

कंपनी ने इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duoभी लॉन्च किया।हालांकि, इस इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं किया गया। Apple ने फिलहाल अपनी प्रीमियम Pro सीरीज और फोल्डेबल मॉडल पर फोकस किया है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत

Advertisement

Apple ने भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 से शुरू होती है।दोनों मॉडल में 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। भारत में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। Apple के मुताबिक भारत में प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे IST से शुरू होंगे।

iPhone 18 Pro के खास फीचर्स

Advertisement

iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। कैमरा सिस्टम में 48MP Fusion Main कैमरा के साथ Variable Aperture दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो शूटिंग में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।Apple ने दोनों मॉडल में छोटा और ज्यादा उपयोगी Dynamic Island, बेहतर बैटरी और नया Vapor Chamber सिस्टम भी दिया है। कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro Max में अब तक के iPhone में सबसे बड़ा बैटरी लाइफ अपग्रेड देखने को मिला है।

  • iPhone 18 Pro कलर: Burgundy, Glacier, Silver और Black
  • स्टोरेज: 256GB, 512GB, 1TB और 2TB

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo

इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo रहा। कंपनी के मुताबिक यह खुलने पर अब तक का सबसे पतला iPhone है।

iPhone Duo में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा रखा गया है, जिससे फोन को खोलने या बंद करने पर कंटेंट का अनुभव ज्यादा सहज रहता है।

फोन में प्रीमियम टाइटेनियम डिजाइन, नया हिंज सिस्टम, A20 Pro चिप और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है। Apple ने फोल्डेबल डिजाइन के लिए iOS एक्सपीरियंस को भी नए तरीके से तैयार किया है।

iPhone Duo की भारत में कीमत

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।

  • कलर: Star White और Night Sky
  • प्री-ऑर्डर:16 अक्टूबर
  • बिक्री:23 अक्टूबर

iPhone Duo Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone भी बन गया है।

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी लॉन्च

Apple ने नए iPhone के साथ Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra ४ भी पेश किए हैं। नई वॉच सीरीज में हेल्थ और परफॉर्मेंस से जुड़े अपग्रेड पर फोकस किया गया है।भारत में Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत ₹56,900, जबकि Apple Watch Ultra 4 की कीमत ₹1,09,९०० बताई गई है।

AirPods 5 की भी एंट्री

Apple ने इवेंट में AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। इनमें ओपन-ईयर डिजाइन के साथ बेहतर Adaptive EQ, Personalized Spatial Audio और Active Noise Cancellation जैसे फीचर्स दिए गए हैं।भारत में AirPods 5 की कीमत ₹14,900 से शुरू होती है, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस वाले मॉडल की कीमत ₹17,900 रखी गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें