Advertisement

नदी में डुबकी लगाते ही युवक की पेंट चोरी

2 मोबाइल, 1 हजार रुपए और कार की चाबी रखी थी पेंट में

Advertisement

उज्जैन। रिश्तेदार का पिंडदान कराने कार से रामघाट पहुंचे युवक का पेंट अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया जिसमें रुपए, मोबाइल व कार की चाबी रखी थी।

महेश मकवाना निवासी इंदौर अपने रिश्तेदार का पिंडदान कराने दो बच्चों के साथ कार से रामघाट पहुंचे थे। बच्चे पिंडदान की प्रक्रिया कर रहे थे इस बीच महेश कपड़े घाट पर रखकर नदी में नहाने चले गए। उन्होंने जैसे ही पानी में डुबकी लगाई बदमाश उनकी पेंट चुराकर भाग गया। वे नदी से बाहर आए तो देखा पेंट नहीं थी। उन्होंने बताया कि पेंट की जेब में दो मोबाइल, एक हजार रुपए व कार की चाबी रखी थी। इसकी शिकायत रामघाट चौकी पर की। हालांकि पुलिस ने 4-5 संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने में बैठाया लेकिन उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ।

Advertisement

चाबी बनाने के 3 हजार
महेश ने बताया कि वह दूसरे कपड़े लेकर नहीं आए थे। पेंट चोरी होने से कपड़ों की समस्या खड़ी हो गई। मुसीबत यह कि पेंट में कार की चाबी रखी थी। चाबी बनाने वाले के पास गए तो वह एक चाबी बनाने के 3 हजार रुपए मांगने लगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें