सुलभ कॉम्प्लेक्स में नाबालिग से किया रेप, हाथ-पैर तोड़े, जुलूस निकाला

उज्जैन। जीवाजीगंज थाने के तिलकेश्वर सुलभ कॉम्प्लेक्स में शौच के लिए गई एक 9 साल की नाबालिग के साथ 35 साल के युवक ने रेप किया। घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका के पेट में दर्द हुआ तो उसने मां-बाप को जानकारी दी। हिरासत में आए आरोपी ने भागने का प्रयास किया और इस चक्कर में वह हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।
दरअसल, उज्जैन जिले की ही रहने वाली नाबालिग मां-बाप के साथ मजदूरी करने आई थी। यह लोग तिलकेश्वर क्षेत्र में रह रहे थे। नाबालिग क्षेत्र के सुलभ कॉम्प्लेक्स में 9 सिंतबर को शौच के लिए गई थी। इस दौरान 35 साल के आरोपी अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला ने उसे दबोच लिया और रेप किया। जांसापुरा तलाई के रहने वाले अकबर ने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि पेटदर्द होने पर नाबालिग ने मां-बाप को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद जीवाजीगंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मौका मुआयना के लिए ले जा रही थी, इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। वाहन से कूदने पर वह हाथ-पैर तुड़वा बैठा। उसे पैदल ही क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान पाइप से उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया है।









