Advertisement

चोरी के बाद बाइक गऊघाट और एक्टिवा लालपुल के नीचे छोड़ी, पुलिस ने सीसीटीवी से ऐसे खोला राज

युवक और नाबालिग को पकड़कर पुलिस ने दो वाहन जब्त किए

Advertisement

उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने एक नाबालिग व एक युवक को पकड़कर उनसे एक्टिवा और बाइक जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मयंक पिता मुन्नालाल कौशल निवासी नीमनवासा को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह दोस्त के साथ बाइक से गोंडबस्ती क्षेत्र में घूम रहा था। उसे बिना हैंडल लॉक लगी बाइक दिखी। उस पर मयंक बैठा और दोस्त ने पीछे से लात लगाई और बाइक को गऊघाट ले जाकर नंबर प्लेट निकालने के बाद लावारिस छोड़ दिया।

बाइक मालिक सौरभ बैरागी पिता मुकेश निवासी हरसिद्धि चौराहा ने थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिसमें मयंक बाइक पर बैठा दिखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। इसी प्रकार जयसिंहपुरा में रहने वाले एकद नाबालिग ने महाकाल अन्नक्षेत्र पार्किंग से महिला सिक्युरिटी गार्ड की एक्टिवा चोरी कर ली और उसे लालपुल के नीचे लावारिस छोड़ दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया।

Advertisement

यह भी पढ़े…..

उज्जैन : 40 दिन पहले चोरी हुई थी चेन, अब एफआईआर

Advertisement

बेटे-बहू के साथ इंदौर से आईं थी दर्शन करने

उज्जैन। महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम से एक महिला की चेन 40 दिन पहले चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट अब महाकाल थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि गीता सिंह पति चंद्रभानसिंह चौहान निवासी आराधना नगर इंदौर 2 अगस्त को बेटे प्रशांत सिंह और बहू सुनीता के साथ महाकालेश्वर मंदिर आई थीं। वह बैरिकेड्स में लगकर गणेश मंडपम पहुंची। दर्शन के बाद बाहर निकली तो पता चला कि गले में सोने की चेन नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने सिक्यूरिटी गार्ड्स को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज चैक कराए। चोर का पता नहीं चलने पर उन्होंने शुक्रवार को महाकाल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

नगर वन के फव्वारे की मोटर चोरी

उज्जैन। चामुंडा माता मंदिर के सामने स्थित नगर वन की बावड़ी में लगे फव्वारे की मोटर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया।
नगर निगम ने लाखों रुपए खर्च कर बंद हो चुके इंदौर टेक्सटाइल मिल की जमीन पर नगर वन बनवाया था। इसमें आमजन के बैठने के लिए कुर्सियां, बावड़ी में रंगीन फव्वारे भी लगाए गए थे और देखरेदख के लिए चौकीदार व माली को नियुक्त किया था। वर्तमान में यहां न तो चौकीदार है और न ही माली। इसी का फायदा उठाकर शुक्रवार को एक बदमाश ने बावड़ी में लगे फव्वारे की मोटर चोरी की और बोरी में भरकर ले गया।

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें