वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए TEAM INDIA का ऐलान

नईदिल्ली, । वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बरकरार रखा गया है। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा की करीब 8 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है।
पंजाब के नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकीब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बुधवार को हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिली।
पंत अब रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। हार्दिक को फिटनेस क्लीयरेंस के बाद भारत ए की ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करनी है। टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। मयंक यादव की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है।
वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव









