Popup Image
Advertisement

पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत, 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची

Advertisement

मोक्वी, चीन। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पहले हाफ में ही 10 गोल

Advertisement

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पूजा साहू ने सातवें मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार गोल दागे। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत 10-0 की बढ़त बना चुका था।

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम की रफ्तार कम नहीं हुई। भारत ने नौ और गोल करते हुए स्कोर 19-0 कर दिया। पाकिस्तान की टीम पूरे मुकाबले में भारतीय डिफेंस को खास चुनौती नहीं दे सकी।

Advertisement

पूजा मलिक की हैट्रिक

भारत की इस बड़ी जीत में पूजा मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। उन्होंने 27वें, 49वें और 51वें मिनट में गोल किए। रोशनी आइंद, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने भी दो-दो गोल किए। कुल 13 भारतीय खिलाड़ियों ने गोल किए।

सेमीफाइनल में किससे मुकाबला?

भारत ने ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया, मलेशिया और जापान को हराया था, जबकि चीन के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। इस प्रदर्शन के दम पर भारत एलीट पूल में शीर्ष पर रहा था।

अब सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। भारत की नजर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर है। टीम ने इससे पहले 2023 और 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

भारत की नजर खिताबी हैट्रिक पर

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत ने उसके खिताब की दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। अब टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें